सोने के लेनदेन का विवाद : व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या, 3 पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर सुल्तानविंड रोड इलाके में सोने के कारोबार से जुड़े लंबे विवाद और कथित धमकियों से परेशान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जसबीर सिंह 27 निवासी कोट हरनाम दास के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सरिंदरपाल सिंह ने बताया कि परिवार का सोने के आभूषण तैयार कर व्यापारियों को सप्लाई करने का काम था। वर्ष 2019 में 402 ग्राम शुद्ध सोना बाहर की मंडी में बेचने के लिए पिता आरोपियों को सौंपा गया था। आरोप है कि न तो सोना लौटाया गया और न ही भुगतान किया गया। इस संबंध में वर्ष 2021 में थाना बी-डिवीजन में धोखाधड़ी व साजिश का केस दर्ज हुआ था, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। केस में गवाही न देने के लिए आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे। इन्हीं धमकियों से मानसिक रूप से परेशान होकर पिता ने लाइसेंसी पिस्तौल से 27 जनवरी की रात को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बलदेव सिंह, उसका बेटा गुरदीप सिंह उर्फ टोपी दोनों निवासी न्यू तेज नगर और सागर राजपूत के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *