‘कच्चा बादाम’ गाने से फेमस हुई अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ पुलिस ने अरेस्ट किया है। आकाश अपनी कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था। काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोका। जांच में पास फर्जी निकला। इसके बाद रविवार शाम को आकाश को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को कोर्ट में पेश करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जब आकाश थाने में थे, तो अंजली उसने 2-3 बार मिलने पहुंची थीं। दरअसल, गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर रविवार शाम को पुलिस ने टाइट सिक्योरिटी चेक किया। मेरठ के टोल प्लाजाओं पर पिछले दो दिनों से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इसी चेकिंग के दौरान आकाश संसनवाल समेत 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पहले तस्वीरें देखिए… एक्स एमपी का लगा था पास मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा पर ब्रहमपुरी सीओ सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग में पुलिस जनप्रतिनिधियों का फर्जी पास लगाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एक्शन ले रही थी। इसी दौरान दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही स्कॉर्पियो कार को रोका गया। गाड़ी पर एक्स एमपी का पास लगा हुआ था। पुलिस ने जांच की तो पास फर्जी निकला। गाड़ी आकाश संसनवाल चला रहे थे। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेकर परतापुर थाने भेज दिया। खुद को दिल्ली के पूर्व सांसद का पीए बताता है आकाश
आकाश संसनवाल दिल्ली के थाना किशनगढ़ के कटवारिया सराय का रहने वाला है। वो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, डांसर और मॉडल अंजलि अरोड़ा का मंगेतर है। अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने से सोशल मीडिया पर खास पहचान बना चुकी हैं और बादाम गर्ल के नाम से मशहूर हैं। आकाश खुद को दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का पीए बताता है। साथ ही पूर्व सांसद के बेटे संजय बिधूड़ी को अपना खास दोस्त भी बताता है। आकाश की मंगेतर अंजलि रविवार रात को और सोमवार सुबह थाने आई थीं। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उनके मंगेतर को छोड़ दिया जाए। वहीं, पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराकर आकाश को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एक-दो दिन में आकाश के वकील उनकी बेल एप्लिकेशन डालेंगे। वहीं पुलिस ने आकाश की गर्लफ्रेंड अंजलि अरोड़ा को दोपहर में ही थाने से दिल्ली वापस भेज दिया है। पिछले 3 दिन में आकाश के अलावा 8 लोगों को mp, mla, vip के नाम के फर्जी पास लगाने के मामले में जेल भेजा गया है। 16 वाहन चालकों पर एक्शन
इसके अलावा गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने सहित ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 16 गाड़ियों और उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि गाड़ियों पर एमएलए और एमपी के फर्जी पास लगे थे। इस पर आकाश संसनवाल, आशीष, कपिल प्रजापति, दानिश चौधरी और कर्मवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उनकी गाड़ियां सीज कर दी गईं।
……………… यह खबर भी पढ़ें… विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पत्नी का पहला इंटरव्यू:रिचा बोलीं- खुशी दुबे ने 3 शादियां कीं, अपने नाम के आगे तिवारी, ठाकुर लिखें कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी पहली बार कैमरे पर खुलकर बोलीं। रिचा दुबे ने कहा कि मैं कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहती। अपने बच्चों के साथ जहां भी हूं, खुश हूं। 8 पुलिस वालों के दर्दनाक हत्याकांड के 5 साल बाद रिचा ने अमर दुबे की पत्नी खुशी पर सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर…


