कटगी| आदर्श ग्राम पंचायत कटगी में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर बस्ती होते हुए चौगान पारा तक पहुंची। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। रथयात्रा के साथ कीर्तन और भजन भी हुआ। छत्तीसगढ़ी में इस रथयात्रा को रजूतिया तिहार कहा जाता है। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। रथयात्रा को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखा। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया।


