महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु

बंडामुंडा | रेलनगरी बंडामुंडा में महाप्रभु जगन्नाथ की नव दिन की गुंडिचा यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि पर डीजल कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह की रीति-नीति पूरी की गई। इसके बाद चतुर्धा विग्रहों की पहंडी बिजे नीति संपन्न हुई। रथ पर रीति-नीति पूरी होने के बाद शाम करीब चार बजे रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू हुई। रथ पर राजा विजय पात्र ने छेरा पहरा किया। भक्तों ने जैसे ही रथ खींचना शुरू किया, पूरा क्षेत्र प्रभु जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। रथ डीजल कॉलोनी से निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए देर शाम डी-सेक्टर स्थित गुंडिचा मंदिर मौसी बाड़ी पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *