कटनी के NH-43 पर ट्रक ने बोले को मारी टक्कर:बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दतिया के 6 लोग छत्तीसगढ़ जा रहे थे

कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पठरा ग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक सड़क हादसा हुआ। उमरिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी। घटना बुधवार दोपहर की है। इस घटना में बोलेरो में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बच गए, हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो में 6 लोग थे सवार जानकारी के अनुसार, बोलेरो कार में कुल छह लोग सवार थे। ये सभी दतिया जिले से छत्तीसगढ़ के जसपुर जा रहे थे। पठरा ग्राम के पास उनकी कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें हादसे के कारण क्षतिग्रस्त कार सड़क के बीच में आ गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *