सी.एस.टी. जयपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत करीब 15 लाख रुपए की मादक पदार्थ जब्त कर एक विदेशी नागरिक सहित कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 179.09 ग्राम स्मैक, 12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स (क्रिस्टल), 27.17 ग्राम कोकीन, नशीली दवाओं की दो टैबलेट (81 मिलीग्राम) और ब्रेजा कार नंबर RJ-47-CA-7173 बरामद की है। जांच के दौरान विदेशी नागरिक के पास वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं पाया गया। यह संयुक्त कार्रवाई तीन थाना क्षेत्रों में की गई। बगरू थाना क्षेत्र में 77.10 ग्राम स्मैक बरामद की अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर CST टीम ने पुलिस थाना बगरू के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए संगीता सांसी उर्फ मोगली (30 वर्ष) निवासी सांसी बस्ती भगवानगंज कॉलोनी, थाना रामगंज, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया।आरोपिया के कब्जे से 77.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आ शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में 02.8 ग्राम स्मैक, ब्रेजा कार और दो मोबाइल जब्त संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में अब्दुल गफ्फार खान (30 वर्ष), आरिफ मोहम्मद (25 वर्ष) और विजय सोलंकी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 102.8 ग्राम स्मैक, ब्रेजा कार RJ-47-CA-7173 और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। कानोता थाना क्षेत्र विदेशी नागरिक को 12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स, 27.17 ग्राम कोकीन, नशीली दवाओं की दो टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार दिल्ली से जयपुर आ रहे एक संदिग्ध अफ्रीकी नागरिक की सूचना पर CST टीम ने थाना कानोता पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए ऑगस्टीन एग्बो (27 वर्ष) निवासी एनुगु, नाइजीरिया (हाल निवासी फरीदाबाद, हरियाणा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स, 27.17 ग्राम कोकीन, नशीली दवाओं की दो टैबलेट (81 मिलीग्राम) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी के पास वैध पासपोर्ट व वीजा नहीं होना पाया गया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


