कटनी नेशनल हाईवे पर नशे में धुत ट्रक चालक गिरफ्तार:बड़वारा पुलिस ने वाहन जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्रवाई

कटनी नेशनल हाईवे-43 पर शराब पीकर लापरवाही से वाहन चला रहे एक ट्रक चालक को बड़वारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात की है। कटनी से उमरिया की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक (CG 04 NW 6383) मझगवां गांव के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क पर दौड़ रहा था। ट्रक की तेज रफ्तार और बेकाबू तरीके से चलाने से स्पष्ट था कि चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं था। यह ट्रक सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। अत्यधिक शराब के नशे में था चालक नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही बड़वारा पुलिस टीम ने ट्रक को रुकवाया और चालक की जांच की। जांच में पाया गया कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था। पुलिस ने तत्काल सुरक्षा को देखते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बड़वारा पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए ट्रक को बड़वारा थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है। थाना प्रभारी के.के. पटेल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *