सुलह कराने का खंडेलवाल फॉर्मूला…:तनातनी खत्म करने में जुटी भाजपा, बंटी-शेषराव तलब

भाजपा बड़े नेताओं के बीच तनातनी को खत्म करने में जुटी है। मंगलवार को पार्टी दफ्तर में छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को तलब किया गया। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने साफ हिदायत दी कि आगे किसी तरह की खींचतान नहीं होनी चाहिए। दरअसल, जिलाध्यक्ष की बैठकों में सांसद शामिल नहीं हो रहे थे। इसकी वजह जिलाध्यक्ष द्वारा सांसद के खिलाफ बयानबाजी मानी जा रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच सीनियर-जूनियर वाला ‘ईगो’ टकराव चर्चा में था। सागर में भूपेंद्र के साथ गए और राजपूत के साथ लौटे पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच फिर अनबन ठीक करने की कोशिश की गई। खंडेलवाल सागर में हुए कार्यक्रम में जाते समय भूपेंद्र सिंह को अपने साथ वाहन में ले गए और बीना से लौटते समय राजपूत के साथ आए। सीएम से मिले कैलाश- दो दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैलाश विजयवर्गीय से अलग से बात की। इससे पहले खंडेलवाल ने सीएम और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के बीच भी समन्वय कराने की कोशिश की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *