कटनी में घर में लगी आग में जिंदा जला युवक:खेत से खाना खाने आया था घर, परिजनों को मलबे में दबी मिली लाश

कटनी के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम जगुआ में शनिवार दोपहर घर में लगी आग में एक युवक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय बृजभान सिंह, पिता सुखसेन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है जिसवक्त घर में आग लगी उसवक्त बृजभान घर में अकेला था। घांस-फूंस का छप्पर होने के चलते उसे घर से निकलने का मौका ही नहीं मिला। मृतक के भाई मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी सदस्य खेत में पानी लगाने गए हुए थे। बृजभान सिंह खेत से खाना खाने के लिए घर आए थे। मंगल सिंह ने बताया कि उन्हें अचानक घर के छप्पर से धुआँ निकलता दिखाई दिया। जब वे भागकर घर पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। मलबे में मिला शव परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब वे घर के अंदर गए, तो बृजभान सिंह का बुरी तरह जला हुआ शव मलबे के बीच दबा मिला। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम पहुंची घटना की सूचना मिलते ही खितौली चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरही अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *