सीहोर में मण्डी पुलिस ने कुबेरेश्वरधाम के पास हुई लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मोहम्मद मोहसिन पिता मोहम्मद शकील, निवासी तमन्ना सर्विस सेंटर के पास, खजराना, इंदौर। आदिल पठान पिता युसुफ पठान, (21) निवासी 64 अंसारी बाग, मस्जिद वाली गली, पालदा, इंदौर शामिल हैं। (म.प्र.) शामिल है। मोहसिन के खिलाफ पूर्व में भी थाना तेजाजी नगर, इंदौर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट और थाना खजराना, इंदौर में धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं आदिल के खिलाफ भंवरकुआ में धारा 309(4), 309(6), 311 बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों ने कुबेरेश्वरधाम के पास एक बस को रोका था। उन्होंने अर्जुन और उसके मित्र को बस से नीचे उतारा और एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और अर्जुन की जेब से 30,000 रुपए नकद और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया था। दोनों को आजाद नगर और खजराना, इंदौर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, 7,200 रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल किया गया एक पाइप जब्त किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक की जब्ती के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


