कटनी में ट्रेलर ने रेस्टोरेंट मालिक को कुचला, मौत:सड़क से गायों को हटाते समय हादसा, ड्राइवर मौके से भागा

कटनी में जबलपुर से मैहर की ओर जा रहा एक टेलर ट्रक (NL01AF2578) ने रेस्टोरेंट संचालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना यह घटना बहोता बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बुधवार शाम 7 बजे की है। मृतक न्यू महाराणा प्रताप भोजनालय के 30 साल के संचालक नेपाल सिंह है। नेपाल सिंह अपने भोजनालय के पास सड़क से गायों को हटा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गवाहों के अनुसार, नेपाल सिंह रोजाना की तरह सड़क पर बैठे पशुओं को हटा रहे थे। वे दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास कर रहे थे। ट्रक चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर कुठला थाने में रखा गया है। उप निरीक्षक योगेश मिश्रा के अनुसार, फरार चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *