कटनी में बंद कमरे में मिले पिता-बेटे का शव:जहर खाने की आशंका, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस; कमरा सील

कटनी के संजय नगर स्थित एक मकान में बुधवार शाम पिता और बेटे के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस की शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे मृतक मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मऊ निवासी विजय कुमार राय और उनके बेटे आनंद कुमार राय के रूप में हुई है। विजय कुमार राय डीएबी से सेवानिवृत्त शिक्षक थे, जबकि आनंद कुमार राय शहर की एसीसी फैक्ट्री के डीएबी में निजी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। पड़ोसियों ने बताया कि जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं दिखी और संदेह बढ़ा, तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल को किया सील सूचना मिलते ही माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो पिता-बेटे के शव अंदर पड़े मिले। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सील कर दिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहरीले पदार्थ खाने से मौत की आशंका थाना प्रभारी संजय दुबे ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक मकान में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हुई मृत्यु का लग रहा है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *