कटनी में भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा- गृहमंत्री के बयान को तोड़-मोड़कर पेश कर रहे हैं कांग्रेस नेता

कटनी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम कोतवाली तिराहे में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर कांग्रेस नेता और राहुल गांधी भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का कार्य किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के बयान को कांग्रेस नेता तोड़-मोड़कर पेश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने द्वारा हिसांत्मक कार्रवाई की है। धक्का-मुक्की में दो सांसद घायल हुए हैं। राहुल पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। हमारी मांग है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक गुंडा गर्दी के अलावा कुछ नहीं किया है। देश के गृह मंत्री अमित शाह देश को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगाया है। विरोध के दौरान भाजपा नेताओं के साथ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *