ठंड का असर, स्कूलों का समय बदला:अब सुबह 9 बजे के पहले नहीं लग सकेगी क्लासेस

भिंड में ठिठुरन वाली ठंडक को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। शुक्रवार से जिले के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया। अब सुबह 9 बजे के बाद ही क्लासेस लग सकेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिले में सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट और सुबह की गलन ने आम जन जीवन को खासा प्रभावित किया है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता से लेकर जिले में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों का समय बदलने का आदेश जारी किया है। अब केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *