डॉ.भीमराव अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को अपमानजनक बताया। ज्ञापन में गृहमंत्री अमित शाह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की गई। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की होगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के बयानों पर रोक लगाने के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की विरासत को संरक्षित करने और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की भी अपील की है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि वह देश के महाननायकों का अपमान सहन नहीं करेंगे और अमित शाह के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गोपाल झरबडे, शमीम अहमद, सुधीर चौकीकर, अरविंद गीद, अशोक सोनारे, जोगेन्द्र झरबडे, विरेन्द्र कुमार झरबडे, सिद्धार्थं झरबडे, हेमंत सोनारे, राहुल सोनी, युवराज सिंह आदि शामिल थे।


