कटनी में युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला:पत्नी से अवैध संबंध के शक में किया वार, आरोपी गिरफ्तार

कटनी में अवैध संबंधों के संदेह को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार देर रात रंगनाथ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पान भंडार चौराहे के पास हुई। आरोपी को पुलिस को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह विवाद रितिक गोटियां और शैलेन्द्र गोटियां नामक दो युवकों के बीच हुआ था। रंगनाथ पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह रितिक गोटियां की पत्नी के शैलेन्द्र गोटियां के साथ कथित अवैध संबंध होने का शक है। इसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की हत्या मंगलवार देर रात जब रितिक गोटियां और शैलेन्द्र गोटियां का लक्ष्मी पान भंडार चौराहे पर आमना-सामना हुआ, तो उनके बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान, रितिक गोटियां ने आवेश में आकर शैलेन्द्र गोटियां के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से शैलेन्द्र गोटियां गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आरोपी रितिक गोटियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *