सिंगरौली में फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले आठ ट्रेलर जब्त:परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को जारी की नोटिस

सिंगरौली जिले में फ्लाई ऐश के गलत परिवहन पर दैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ है। 24 नवंबर को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया था कि फ्लाई ऐश का परिवहन निर्धारित मार्गों के बजाय अन्य रास्तों से किया जा रहा था, जिससे सड़क पर राखड़ गिरकर प्रदूषण फैल रहा था और आम जनता को परेशानी हो रही थी। इस मामले के सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। शुक्रवार को परसौना इलाके में जिला परिवहन अधिकारी विक्रम राठौर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे आठ ट्रेलर वाहन जब्त किए गए, जो ओवरलोडिंग के साथ-साथ गलत तरीके से फ्लाई ऐश का परिवहन कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। वाहन मालिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरटीओ कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद उन पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है और वायु प्रदूषण भी फैलता है। विभाग ने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य आम जनता को राहत प्रदान करना और पर्यावरण को नुकसान से बचाना है। ये खबर भी पढ़े- सिंगरौली मॉडल रोड पर 10 किमी फ्लाई ऐश बिखरी:धूल से शहरवासियों को आंखों में जलन; कलेक्टर बोले- गलत रूट वाले वाहन होंगे जब्त

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *