कटनी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:कानों में हेडफोन लगे मिले; आवाज नहीं आने से ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर बरही थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौहा के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक के कानों में हेडफोन लगे मिले, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। एक दिन पहले ही गांव लौटा था मृतक की पहचान अंकित विश्वकर्मा (20), निवासी ग्राम गढ़ौहा, के रूप में हुई है। वह कटनी में काम करता था और एक दिन पहले ही अपने गांव लौटा था, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। सुबह ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां परिवार में शोक की लहर फैल गई। कानों में लगे थे हेडफोन घटना की सूचना पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई है और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार युवक के कानों में हेडफोन लगे थे। आशंका है कि संगीत सुनने या फोन पर बात करने के दौरान युवक को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और वह हादसे का शिकार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया- कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से टकराने का लग रहा है, हालांकि आत्महत्या के पहलू से भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *