कड़ाके की ठंड और शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत:26 से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, तापमान गिरकर पहुंचा 6.3 डिग्री, फसलों में पाला पड़ने की संभावना

बाड़मेर में सर्द हवाएं चलने के साथ शीतलहर का कहर बरकरार है। 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान 6.3 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 26-27 जनवरी को बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। आगामी 48-72 घंटों तक ठिठुरन और बढ़ेगी। इधर मौसम में आए एकाएक बदलाव के कारण किसानों को फसलों में पाला पड़ने की चिंता सता रही है। रविवार को सुबह से कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने रही है। बाड़मेर में सर्दी का सितम इस कदर है कि दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। पिछले पांच दिनों में तापमान में एकाएक गिरावट आने के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है। दरअसल, सीमावर्ती बाड़मेर जिले में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन को झकझोर दिया है। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद अब कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिया है। रविवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 5 दिन के अंतराल के बाद 6.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की इस सर्दी ने ग्रामीण इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिससे जीरा और सरसों की फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 26 से 29 जनवरी के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *