गौवंशों के टुकडे मिलने पर बीजेपी नेता मौन क्यों:कांग्रेस का आरोप-गौ महोत्सव सिर्फ दिखावा, गौवंशों के टुकडे मिलने पर कोई जवाब नहीं

कोटा शहर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा एक ओर कोटा में आए दिन सड़कों पर गौ वंशो के टुकड़े मिल रहे है वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा के नेता और मंत्री गौ महोत्सव में खुश होकर कार्यक्रम कर उसमें भाग ले रहे है। यह जश्न किस बात का मना रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के नेता गौ सेवा का झूठा दिखावा करते है केवल फोटो खिंचवाने के लिए गायों को चारा खिलाते है, गौ सेवा एवं उसके नाम पर गौ महोत्सव का कार्यक्रम कर रहे है। गौतम ने कहा कि शनिवार को भी शिवपुरा इलाके में गौवंशों के कटे हुए अंगों से भरी गाडृी मिली थी।भाजपा सरकार का सरकारी तंत्र व नेता और मंत्री गौवंशो के मिलने वाले टुकड़ो पर चुप्पी साधे क्यों बैठे हैं। केवल गौमाता के नाम पर कार्यक्रम कर झूठा दिखावा कर रहे हैं। राखी गौतम ने कहा कि कोटा में बीते महीनों से लगातार सड़कों पर कटे हुए गौ वंशों के टुकड़े मिल रहे है लेकिन अभी तक ना ही इस घटना से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया और न ही कोई सख्त एक्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओँ ने झूठे दिखावे का गौ महोत्सव का कार्यक्रम किया। ये दोहरी चरित्र की राजनीति को दर्शाता है। गौतम ने कहा कि जब गौ माता ही नहीं बचेगी तो गौ माता का महोत्सव कैसे सफल होगा। जनता जवाब मांग रही है। गौमाता के नाम पर भाजपा व बजरंग दल धरना देकर झूठा दिखावा व ड्रामा करते है उसे बंद कर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *