कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे हुआ जनदर्शन

बैकुंठपुर | जिले में कड़ाके की ठंड के बावजूद मंगलवार को वर्ष 2025 का अंतिम जनदर्शन कार्यक्रम खुले आसमान के नीचे आयोजित किया गया। न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रहने के कारण दिनभर ठंड का असर बना रहा। इसके बावजूद जनदर्शन कार्यालय के बाहर धूप में आयोजित कार्यक्रम में बैकुंठपुर, पटना, सोनहत व पोड़ी-बचरा क्षेत्र से आए फरियादियों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जनदर्शन के दौरान कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि पर अवैध कब्जा हटाने, बंटांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार, लंबित राशि भुगतान सहित अन्य प्रशासनिक व जनहित से जुड़े मामले शामिल थे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *