कड़ाके की सर्दी के चलते हनुमानगढ़ में स्कूलों की छुट्टी:राजस्थान में तापमान -3 डिग्री, 2 दिन बारिश की चेतावनी, कल से फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर अब भी जारी है। गुरुवार सुबह सीकर, अलवर में खेतों-गाड़ियों पर बर्फ जम गई। यहां न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु के करीब रिकॉर्ड हुआ। यहां कई जगह पाला भी पड़ा है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी से शीतलहर से राहत मिलने और 19 जनवरी से हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं हनुमानगढ़ जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड के कारण नर्सरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों की 16 और 17 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले बुधवार को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के ग्रामीण इलाकों में तेज सर्दी के कारण बर्फ जम गई थी। 15 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। अचानक गिरा तापमान, फिर जमाव बिंदु के पास
राजस्थान में दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर से दिन और रात में सर्दी तेज हो गई है। मंगलवार को माउंट आबू में फिर से न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, बुधवार को सीकर के फतेहपुर, अलवर में रात का तापमान जमाव बिंदु के करीब रहा। यहां खेतों में पाला पड़ने से फसलें भी खराब हो रही हैं। शेखावाटी के साथ एनसीआर वाले एरिया में बर्फीली हवा के कारण भी लोगों को परेशान हो रही है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे शेखावाटी के इलाकों सहित कई और जिलों में अब भी रात में तेज सर्दी है। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे है। इनमें अलवर, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, चूरू, गंगानगर, नागौर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, दौसा, लूणकरणसर, झुंझुनूं, पाली शामिल हैं। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में रहा
सुबह भले ही प्रदेश में तेज सर्दी रही हो, लेकिन दिन चढ़ने और धूप निकलने के बाद लोगों को तेज सर्दी और शीतलहर से राहत मिली। कल दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में और 26.4 डिग्री सेल्सियस जवाई (पाली) के इलाके में दर्ज हुआ। वहीं, राजधानी जयपुर में तापमान 23.8 डिग्री रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *