कड़ाके की सर्दी: देरसुबह तक छाया रहा कोहरा

बूंदी| कड़ाके की सर्दी में रोज न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज सर्दी को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार-बुधवार की छुट्टी घोषित की है। सोमवार सुबह कोहरा इतना घना हो रहा था कि 30 से 40 फीट दूर भी नजर नहीं आ रहा था। ओस की बूंदें गिरती रही। तापमान में कमी आने से गलन बढ़ गई। बाहर निकलने में भी कंपकंपी छूट रही थी। तेज सर्दी पड़ने से किसान उत्साहित हैं। सीजन में सबसे ज्यादा फायदा गेहूं, सरसों, चने, मंसूर व मैथी की फसल को होगा। तारागढ़, गढ़पैलेस, नवलसागर झील कोहरे में डूबी रही। नवलसागर झील में से पानी से उठती भाप दिखी। यह नजारा हिल स्टेशन जैसा नजर आ रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *