बूंदी| लुधियाना में 6 से 11 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय जूडो प्रतियोगिता के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनावा की शारीरिक शिक्षिका अंजली शर्मा को राजस्थान छात्रा जूडो टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। जानकारी प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल ने दी। शिक्षिका शर्मा छात्रा जूडो टीम को लेकर जाएंगी।


