सीयूईटी-यूजी; आवेदन 30, ऑनलाइन पेपर 11 से

बूंदी | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 के लिए आवेदन शुरू कर िदए हैं। आवेदन 30 जनवरी तक होंगे। फीस का भुगतान 31 जनवरी तक ऑनलाइन होगा। पेपर 11 से 31 मई के बीच ऑनलाइन मोड में होंगे। प्रवेश परीक्षा यूजीसी से संबद्ध सभी केंद्रीय विवि सहित अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों, संस्थानों, संगठनों और स्वायत्तशासी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए होगी। इसके लिए देश में 306 और विदेश के 15 शहर तय हैं। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 2 से 4 फरवरी तक करेक्शन विंडो खुलेगी। जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए तीन विषय पर 1000 रु. फीस है। हर अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *