लखनऊ में पं. बिरजू महाराज की 88वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कथक और पं. बिरजू महाराज का नाम अभिन्न है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत 12,000 से अधिक कलाकारों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा चुका है। कथक के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया लखनऊ कालिका बिन्दादीन घराने के महान कथक नर्तक पं. बिरजू महाराज को पद्मविभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मान से नवाजा गया था। उन्होंने दिल्ली में कलाश्रम की स्थापना कर कथक के प्रचार-प्रसार में अभूतपूर्व योगदान दिया। ये कलाकारों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में डॉ. दीपान्विता सिंघा रॉय ने एकल प्रस्तुति दी, जिसमें जीशान अब्बास, उदय शंकर मिश्र, नीरज मिश्रा, नम्रता गुप्ता और रूद्रशंकर मिश्र जैसे कलाकारों ने संगत की। इसके बाद कथक केन्द्र, दिल्ली के कलाकारों ने बसंत ऋतु पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्कृति मंत्री के निर्देश में प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक रविन्द कुमार ने बताया कि संस्कृति मंत्री के निर्देश पर अब प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अदिति थपलियाल ने किया।


