कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की जयपुर में आज शादी:मंगेतर ने लगाई हाथ में मेहंदी; संगीत कार्यक्रम में माता-पिता ने डांस किया, सिंगर बी-प्राक भी नाचे

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की आज जयपुर में शादी है। वे हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में 7 फेरे लेंगे। शादी में देश के कई प्रमुख संत, नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होंगे। गुरुवार को विवाह-समारोह में को मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई। इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। इसके बाद लगन कार्यक्रम हुआ। रात को संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने डांस किया। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी जमकर नाचे। वैदिक रीति-रिवाज से होगा विवाह
तीन दिन के इस विवाह समारोह के लिए इंद्रेश उपाध्याय और उनका परिवार बुधवार रात को जयपुर में पहुंचा था। वैदिक रीति-रिवाज से होने वाले विवाह का मुख्य फंक्शन शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। आमंत्रण पत्र के साथ भेजा गया विशेष प्रसाद
इंद्रेश और शिप्रा के विवाह के लिए एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है। इसके साथ वृंदावनधाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी सहित अन्य मंदिरों से लड्‌डू भेजे गए हैं। प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में करेंगे शादी:जानिए कौन हैं दुल्हन; वृंदावन में निकली निकासी, शेरवानी पहनी, हाथ में चांदी की छड़ी थी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *