पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर चल रही है। सुबह और शाम ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आज भी पंजाब 8 जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट है। धुंध भी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री कम रहा है। फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा है। यहां पर तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, ठंड के मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ सेहत विभाग ने लोगों को एक एडवाइजरी जारी की है। जितना हो सके घरों के अंदर ही रहे। 8 जिलों में चलेगी शीत लहर मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इस वजह से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। वहीं, आज फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मोगा में शीत लहर चलेगी। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री से 8.6 डिग्री तक पहुंच गया अगले 3 तापमान नहीं बदलेगा मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक बारिश नहीं होगी, मौसम सूखा रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का या मध्यम कोहरा पड़ सकता है। अगले 3 दिनों तक रात का तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा, ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ जगहों पर ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। सर्दी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी क्या करें क्या न करें:


