कथावाचक व्यास बोले- निर्मल मन वालों को मिलते हैं भगवान:मुंगावली में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मना, पंडाल में गूंजे जयकारे

अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र के टीला गांव में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथावाचक व्यास चंद्रप्रकाश वैद्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर केवल निर्मल मन वाले भक्तों को ही मिलते हैं। व्यास जी ने ‘निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा’ चौपाई की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि ईश्वर को केवल सरल और सच्चे मन वाले भक्त ही प्राप्त कर सकते हैं। स्वार्थी या कपट और छल रखने वाले व्यक्तियों को न तो भक्ति मिलती है और न ही भगवान का सानिध्य। नशे को सर्वनाश की जड़ बताया
महाराज जी ने समाज में फैल रही बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए नशे को सर्वनाश की जड़ बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे का आदी है, तो उसका पतन निश्चित है। व्यास जी ने भक्तों से आह्वान किया कि वे समय रहते नशे का त्याग करें और हरि नाम जप व कीर्तन का मार्ग अपनाएं, जिससे सभी दुखों और कष्टों का निवारण संभव है। धूमधाम से बधाई गाई और नृत्य किया
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य यजमान राजविंद यादव और उनके समस्त परिवार ने धूमधाम से बधाई गाई और नृत्य किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 20 साल बाद ऐसी दिव्य कथा सुनने को मिल रही है। इस कथा ने ग्राम टीला को साक्षात वृंदावन जैसा बना दिया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *