कथा में शामिल होने का दिया निमंत्रण

खंडवा| मयूर विहार में 1 से 9 जनवरी तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा रस वर्षण में सुभाष नगर कॉलोनी भी शामिल होगी। भागवत समिति ने बैठक कर रहवासियों को कथा की जानकारी दी। आयोजक सतनामसिंह होरा ने बताया यह हमारा सौभाग्य है कि कथा से एक नई कॉलोनी जुड़ रही हैं। आप सभी परिवार सहित कथा में भाग लेकर इस महापर्व के सहभागी बनें। एक दिन कॉलोनी के भक्त भी सांझा चूल्हा में प्रसादी ग्रहण करने अवश्य आए। कार्यक्रम प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया वर्ष 19 को रस वर्षण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैं। बैठक में समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, महासचिव चंद्रहास सोनी, पूर्व अध्यक्ष माधव शांडिल्य, श्याम दलाल, महेंद्र सिंह मंडलोई, एमएस सुतार, सीएम गंगराडे, जीसी सेन, गोविंद गोस्वामी, मधुकर पुनासे, रामपालसिंह तोमर, राकेश चौहान, रमेश शर्मा, भगत वकील, मधु शर्मा, आरती चौहान सहित कॉलोनीवासी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *