कनाडा के फैमिली वीजा लगवाने के नाम पर 51 लाख रुपये ठगे

लुधियाना| एक व्यक्ति के साथ घर का सौदा करने के बाद पूरी रकम लेकर रजिस्ट्री न करवाकर 19 लाख की धोखाधड़ी की। थाना डिवीजन-4 में 5 लोगों पर पर्चा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता अमित कुमार वासी सुभाष नगर ने बताया कि वह होजरी की फैक्ट्री में नौकरी करता है। उन्होंने शेरपुर में आरोपियों से एक घर का सौदा 19 लाख में तय किया था। उसके बाद उनकी तरफ से सारी रकम चूका दी। इसके बाद घर पर कब्जा कर आरोपियों को रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने घर की रजिस्ट्री नहीं करवाई। थाना डिवीजन-4 ने आरोपी रमेश रानी, राज कुमार, संजय कुमार, सुनीता रानी वासी सुभाष नगर पर धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया है। लुधियाना|कनाडा का फैमिली वीजा लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 51,07,500 रुपये की धोखाधड़ी का मामला थाना डिवीजन-5 में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह निवासी ऋषि नगर ने बताया कि उन्होंने कनाडा में पीआर (पर्मानेंट रेजीडेंसी) हासिल करने के लिए आरोपियों शाहबाज सिंह भुल्लर और दीपइंदर सिंह संधू से संपर्क किया था, जो शांति नगर बठिंडा में रहते हैं। जसप्रीत सिंह के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें वीजा लगवाने का वादा किया था। इसके बदले उनसे बड़ी रकम ली थी, लेकिन न तो उनके वीजा का आवेदन किया गया और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़ित ने कई बार आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन-5 में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *