भास्कर न्यूज| महासमुंद बिजली कंपनी ने बकायादारों पर शिंकजा कसना शुरु कर दिया है। जहां दो तीन साल से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने अभियान चला रहे हैं। महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा के नेतृत्व में महासमुंद ग्रामीण, बागबाहरा शहर, बागबाहरा ग्रामीण एवं मुनगाशेर विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत बिजली बिल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि महासमुंद ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र में 29 लाख 89 हजार 456 रुपए 112 उपभोक्ता का बकाया है। इनमें कृष्ण कुमार भोई(बोरियाझर), तेज प्रकाश चंद्राकर (साराडीह), जीवराखन साहू,भगतराम,सोनू राम ठाकुर(शेरगांव ),बालाजी स्टोन (चिंगरोद), साधु राम गोंड,महेश कुमार साहू(लाफिन खुर्द), चोप सिंह राजपूत,तिजिय बाई निषाद( बारोंडा बाजार), शिवप्रसाद, ज्योति यादव, शिवलाल, नरेश कुमार ( लभरा खुर्द), होरी लाल, देववती कुर्मी, कविता चंद्राकर, श्याम लाल(बेमचा) समेत अन्य शामिल है। सभी का राशि जमा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटा गया। बिजली काटने की कार्रवाई के बाद इनमें से 21 उपभोक्ताओं के द्वारा 3 लाख 79 हजार 249 रुपए राशि जमा कराया गया। इसी तरह बागबाहरा ग्रामीण वितरण केंद्र में 11 लाख 53 हजार 615 वाले 60 उपभोक्ता है। बागबाहरा शहर वितरण केंन्द्र में 646973 रुपए के 26 उपभोक्ता है। जिनका बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इसी तरह वितरण केंन्द्र में 24 उपभोक्ताओं द्वारा 213897 रुपए, बागबाहरा शहर वितरण केंन्द्र में 16 उपभोक्ताओं द्वारा कुल राशि रूपये 164040 रुपए जमा कराया गया। राजस्व वसूली की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी। लाइन काटने के बाद भी अगर उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए बकाया बिजली बिल की राशि हर माह भुगतान करे। मुनगासेर वितरण केंद्र में 1308843 रुपए वाले 77 उपभोक्ता है।


