कनेक्शन काटने पर 6.14 लाख बिल जमा कराया

महासमुंद| बिजली कंपनी की टीम बकायादारों पर अब सख्ती बरतना शुरु कर दी है। महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा के नेतृत्व में बिरकोनी वितरण केंद्र के अंतर्गत मंगलवार को बिजली बिल के लंबित 75 बकायादारों की बिजली लाइन काटी गई। इनका 37 लाख 73 हजार 366 रुपए बकाया है। जिसमें इन्द्रमन विश्वकर्मा, बिसौहा चंद्राकर (बिरकोनी) लोकनाथ साहू (खट्टीडीह) मेघनाथ साहू, संतोष यादव, गोविंदराम (कांपा) दीपक बघेल, सेवाराम मानिकपुरी बेलसोंडा) सहित अन्य शामिल है। लाइट काटने के बाद इनमे ंसे 17 उपभोक्ताओं ने 6 लाख 14 हजार 678 रुपए जमा कराया। कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा ने कहा कि राजस्व वसूली की आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *