बालोद| सोमवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या कॉलेज में वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। कुन्देन्दु तुषार धवला ने सरस्वती वंदना की। प्रभारी प्राचार्य ने बसंत पंचमी के महत्व व मान्यता को बताया। साथ ही बसंत ऋतु की व्याख्या किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपाली ने विद्यार्थियों को ऊर्जावान, खुशहाल व सकारात्मकता से अध्ययन करने प्रेरित किया। यह उत्सव सरस्वती पूजा और वसंत ऋतु की आभा को समर्पित था, जो ज्ञान कला व समृद्धि का प्रतीक है। बसंत पंचमी के उल्लास को समर्पित इस आयोजन में हर कोई उत्साहित थे।


