महासमुंद| त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 फरवरी व 7 फरवरी को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम वेडनर मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुंद में रखा गया है। 6 फरवरी को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे सरल क्रमांक 1 से 80 तक व द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजे सरल क्रमांक 81 से 160 तक के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण होगा। इसी तरह 7 फरवरी को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे सरल क्रमांक 161 से 240 तक व द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे सरल क्रमांक 241 से 309 तक के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान दल के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश दिए।


