कन्या महाविद्यालय में वंदे मातरम् का दिया प्रशिक्षण

बड़वानी | वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को राष्ट्रीय गीत गायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एन.एल. गुप्ता ने वंदे मातरम् को राष्ट्र की आत्मा व स्वतंत्रता चेतना का प्रतीक बताते हुए छात्राओं को शुद्ध उच्चारण व भावपूर्ण गायन के महत्व से अवगत कराया। पीएफबी प्रभारी डॉ. जगदीश मुझाल्दे ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास व राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। प्रो. दीपक सोलंकी ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। संचालन प्रो. पवन कुमार सिंह व आभार प्रो. दीपाली निगम ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *