झालावाड़| राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. प्रणव देव ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य चारूलता तिवारी ने छात्राओं को नियमित महाविद्यालय आने एवं सभी अशैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी हर्षित शर्मा ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने एवं अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्राओं ने एकल नृत्य, गायन, कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी। शिविर के द्वित्तीय चरण में विविध प्रतियोगिताओं में विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं का सम्मान किया। छात्रा कृति गुप्ता को नेतृत्व क्षमता एवं नृत्य के लिए, प्रियल यादव एवं प्रियंका को सहयोगी भावना एवं ईक्शिता व वंशिका खत्री को पोस्टर एवं आशुभाषण प्रतियोगिता के लिए सम्मनित किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ संयोजक राबिया सिंह, डॉ. रूचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. नेहा पालिवाल, डॉ. राकेश शर्मा, खुशबू विजय, रामनिवास मीणा, हेमंत मीणा, गोपाल गालव, ओमप्रकाश देवड़ा, गोविंद वैष्णव, अभिषेक राठौर मौजूद रहे।


