मकर संक्रांति पर श्रीकृष्ण गोशाला में गोवंश को जिमाएंगे छप्पन भोग

झालावाड़| श्रीकृष्ण गोशाला में निवास कर रही ग्यारह सौ गोमाताओं को मकर सक्रांति पर्व पर 56 भोग की प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम में मंगलवार सुबह 10 बजे गोमाता की परिक्रमा कर गोपूजन किया जाएगा। इसके बाद गोमाता को छप्पन भोग लगाया जाएगा। श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष दिलीप मित्तल ने बताया कि मकर सक्रांति पर दान–पुण्य का विशेष महत्त्व है। इसके लिए गोशाला परिसर में मकर सक्रांति के पावन पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में ग्यारह सौ गोमाताओं का पूजन कर 56 भोग की प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। इसके लिए गोमाताओं के लिए कई प्रकार के व्यंजनों की भोग प्रसादी तैयार करवाई जा रही है। श्रीकृष्ण गोशाला के संरक्षक शैलेंद्र यादव ने बताया कि गोमाताओं के भोग के लिए रविवार से ही हलवाइयों द्वारा विभिन्न प्रकार की भोग प्रसादी को तैयार कर रहे हैं। जिसमें पुड़ी, पकोड़ी, मिठाईयां, नमकीन, चक्की, बालूशाही, सूजी का हलवा, गाजर का हलवा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न प्रकार की 25 क्विंटल तरकारी सब्जीमंडी से लाई जा चुकी है। साथ ही 1100 किलो गुड़ भी गोशाला में आ चुका है। झालावाड़ जिले में अब तक सिर्फ मंदिरों में ही 56 भोग के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है परंतु श्रीकृष्ण गोशाला में पिछले 03 वर्षों से इस प्रकार के अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 56 प्रकार व्यंजनों की प्रसादी भोग लगाया जाएगा। श्रीकृष्ण गोशाला समिति द्वारा सभी प्रकार के व्यंजनों के लिए विशेष प्रकार के काउंटर लगाए गए हैं। जिसमें भक्तगण अपनी श्रृद्धा अनुसार थाली में सजाकर भोग को गोमाताओं को अपने हाथों से खिलाकर धर्मलाभ प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *