जयपुर| गारमेंट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (गियर) ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मिलकर राजस्थान में अपैरल पार्क की मांग की है। दिल्ली के प्रगति मैदान में “भारत टेक्स” शामिल होने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में गियर के अध्यक्ष रक्षित पोद्दार, महासचिव अमित माहेश्वरी , कार्यकारी सदस्य ज्ञान प्रकाश मित्तल शामिल रहे। कपड़ा मंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गारमेंट इंडस्ट्री को केंद्र सरकार से ब्याज में 5 और राज्य सरकार से 2 फीसदी छूट, कपड़े को आयात शुल्क से मुक्त करने, महिलाओं और युवाओं का स्किल डवलपमेंट कर गारमेंट इंडस्ट्री में रोजगार का सुझाव दिया। कपड़ा मंत्री ने गियर के सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।


