कपासन में युवक पर हमला, दोनों पैर तोड़े:आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, तालाब में पानी की मांग को लेकर वीडियो बनाता था

चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में राजेश्वर तालाब में पानी की मांग को लेकर वीडियो बनाने वाले सूरज माली पर हुए हमले से क्षेत्र में आक्रोश है। हमले के बाद मंगलवार को माली समाज ने लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस के आह्वान पर रैली निकाली। रैली सुनार मंदिर चौक से शुरू होकर सदर बाजार, बस स्टैंड होते हुए पांच बत्ती चौराहे तक पहुंची। क्या है पूरा मामला ? दरअसल, बीती शाम भूपाल खेड़ा निवासी सूरज माली सिंहपुर फैक्ट्री से ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान गोरा जी का निंबाहेड़ा के पास स्कॉर्पियो में आए लोगों ने उस पर सरिये और लकड़ियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके दोनों पैर तोड़ दिए। फिलहाल सूरज सैनी का उदयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें, कि सूरज सैनी सोशल मीडिया पर तालाब में पानी लाने की मांग के वीडियो बनाता हैं। जिसमें वह विधायक अर्जुनलाल जीनगर से अपने द्वारा किए हुए वादे को पूरा करने की मांग करता था। इस हमले को बताया लोकतंत्र पर हमला वहीं धरने में कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित बोरीवाल और जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इस हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घायल के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की। वहीं ललित बोरीवाल ने युवक के इलाज के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा कर आमजन से इसमें सहयोग करने का आह्वान किया। कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। साथ ही पर्दे के पीछे की साजिश उजागर करने की मांग भी की गई है। रैली को बोरीवाल और चौधरी सहित नगर अध्यक्ष पवन शर्मा,पूर्व नपा अध्यक्ष प्रमोद मोदी,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा,लोकेश जाट, भवानी शंकर जीनगर,पार्षद लोकेश राव,रोशन सोनी, नानालाल माली ,श्याम लाल माली, प्रकाश जाट, पूर्व पार्षद राजीव सोनी,मदन कुमावत,भेरूलाल बारेगामा समेत कई लोगों ने संबोधित किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *