कपुरथला में किसान की हवेली पर चोरी:हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल और कैश चुराया, फसल की रखवाली करने वाले सो रहे थे

कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में गांव गाजीपुर के पास स्थित डेरा मालगुजार में एक किसान की हवेली में चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात हथियारबंद चोरों ने मक्की की फसल की रखवाली कर रहे प्रवासी मजदूरों के दो मोबाइल और 3 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। पीड़ित मजदूर रमन कुमार ने बताया कि रात को काम खत्म करने के बाद वह सो गया था। सुबह जागने पर उसे और उसके साथी के मोबाइल व नकदी गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि धारदार हथियारों से लैस दो चोर रात करीब डेढ़ बजे हवेली में घुसे थे। अस्थायी शेड में काम कर रहे थे मजदूर हवेली के मालिक दलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मक्का सुखाने के लिए अस्थायी शेड बनाया है, जहां कई प्रवासी मजदूर काम करते हैं। चोरी की घटना से मजदूरों में डर का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि चोर गिरोह लगातार वारदातें कर रहा है और पास के गांव मीरे से इनका संबंध हो सकता है। थाना सुल्तानपुर लोधी की एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *