मइया दा सोहना दरबार… महालक्ष्मी मंदिर में स्त्री सभा ने किया संकीर्तन

जालंधर | महालक्ष्मी मंदिर जेल चौक में स्त्री सत्संग सभा की ओर से शुक्रवार को संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन से की। पूजन के बाद सभी ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुनीता भारद्वाज ने गणेश वंदना, मइया दा सोहना दरबार…, अज्ज है जगराता…, मैं तां तेरे कोल महारानी…, दिल तुमसे लगा है ओ सांवरे…, राम नाम सुख दाई भजन करो… जैसे भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां निर्मला, मीना, नीलम त्रिखा, पिंकी नारंग, रेनू, नीलम शर्मा, काजल, इंदु, सरिता मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *