कपूरथला के टोल प्लाजा पर फायरिंग:बिना नंबर की कार से आए 4 बदमाश, टोल कर्मी के रोकने पर चलाई गोलियां

कपूरथला में टोल प्लाजा पर बिना नंबर प्लेट की सफेद क्रेटा कार में सवार चार युवकों ने टोल कर्मी पर गोलियां चला दीं। यह घटना ढिलवां टोल प्लाजा पर 25 जून की रात करीब 12:33 बजे की है। टोल कर्मी जुगराज सिंह ने बताया कि जालंधर की तरफ से आई क्रेटा कार के सवारों ने टोल पर्ची नहीं कटवाई। जब उन्होंने कार को रोका तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। बैरिकेड लगाने पर कार रुकी और चारों युवक बाहर निकले। इनमें से एक युवक ने टोल प्लाजा की तरफ 3-4 राउंड फायर किए। इसके बाद आरोपी ब्यास की तरफ फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ढिलवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के नाइट शिफ्ट इंचार्ज की शिकायत पर चारों कार सवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *