लुधियाना में नशेड़ियों की धुनाई:मोबाइल,नकदी और चैन चुराई,नशे की सिरिंज हुई बरामद

पंजाब के लुधियाना में जवाहर नगर कैंप में दो नशेडिय़ों ने एक व्यक्ति के घर में घुस कर मोबाइल, 10 हजार रुपए की नकदी और चांदी की चैन चुराई। लोगों ने इलाके में सीसीटीवी कैमरें चैक किए तो नशेड़ी बस स्टेंड की तरफ जाते हुए नजर आए। लोगों ने खुद नशेडिय़ों को बस स्टेंड पर ढूंढा और उनकी जमकर छितर परेड की। घर से 10 हजार नकदी, मोबाइल और चैन चुराई जानकारी देते हुए साहिल ने कहा कि दोनों नशेड़ी युवक पहले एक घर के बाहर खड़े रहे। मौका देख दोनों नशेडिय़ों ने एक घर घर में दाखिल हुए। वहां से इन्होंने करीब 10 हजार रुपए, मोबाइल और चांदी की चैन चोरी की। घर का मालिक जब घर आया तो वह मोबाइल और नकदी गायब देख दंग रह गया। उसने इलाके में शोर मचाया। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर हुआ चोरी का खुलासा सीसीटीवी कैमरें चैक करने पर खुलासा हुआ कि दोनों युवक चोरी की घटना को अंजाम देकर बस स्टेंड की तरफ गए है। नशेडिय़ों को लोगों ने रंगे हाथ नशा करते समय पकड़ा है। नशेडिय़ों से नशा करने में इस्तेमाल होने वाली 2 सिरिंज भी बरामद हुई है। लोगों ने कहा कि जवाहर नगर कैंप में चिट्टा खुलकर बिक रहा है जिस कारण अक्सर नशेड़ी यहां चिट्टा खरीदने के लिए मंडराते रहते है। नशेड़ी बोला-जम्मू कालोनी और जवाहर नगर कैंप की गलियों में मिलता चिट्टा परमजीत सिंह ने कहा कि वह प्रेमा नाम के व्यक्ति से वह नशा खरीदते है। जम्मू कालोनी में वह नशा खरीदने अक्सर जाते है। वह खुद घुमार मंडी के इलाके में रहते है। नशेड़ी विक्की ने कहा कि वह शिमलापुरी का रहने वाला है। वह नशे की चपेट में आया है जिस कारण वह नशा खरीदने जवाहर नगर कैंप की गलियों में आते रहते है। लोगों ने दोनों नशेडिय़ों को चौकी कोचर मार्केट पुलिस के हवाले किया है। एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवा रहे है। लोगों ने बस स्टेंड से इन नशेड़ियों को पकड़वाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *