बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर यूथ अकाली दल ने जताया विरोध

भास्कर न्यूज | जालंधर विजिलेंस ने बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया। इसका यूथ अकाली दल ने रोष जताया है। यूथ अकाली दल जालंधर के प्रधान अमृतबीर सिंह ने कहा कि मजीठिया की गिरफ्तारी पूरी तरह राजनीतिक द्वेष पर आधारित और लोकतंत्र के खिलाफ एक निंदनीय कदम है। आज के दौर में सरकार के खिलाफ मजीठिया खुलकर बात रख रहे हैं। वे हमेशा पंजाब की आवाज रहे हैं और उन्होंने किसानों, युवाओं और सिख धर्म के सिद्धांतों की मजबूती से पैरवी की है। उनके खिलाफ झूठे केस और सत्ता का दुरुपयोग एक साजिश है। सरकार मजीठिया को तुरंत उन्हें रिहा करे। यहां रणजीत सिंह राणा, इंद्रपाल सिंह, वंश, पवन कुमार, हरजोत सिंह मौजूद रहे। दूसरी तरफ पूर्व यूअद प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल ने कहा कि सरकार ने ताकत का गलत किया है। मजीठिया लगातार आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने ला रहे हैं। इसी कारण उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा अकाली दल इस लड़ाई में मजीठिया के साथ खड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *