कपूरथला कोर्ट में मां ने फर्जी दस्तावेज दिखा कराई जमानत:वेरीफाई करने पर पता चला, नशा तस्करी के आरोप बंद था बेटा

कपूरथला में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की जमानत कराई गई है। एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में एनडीपीएस के एक आरोपी की जमानत कराई गई। मामला 2021 का है, जब मनु नाहर नाम के आरोपी पर एनडीपीएस का केस दर्ज हुआ था। जमानत के लिए तीन लोगों ने कोर्ट में दस्तावेज पेश किए। इनमें जालंधर के चांदपुर गांव के नंबरदार कुलदीप सिंह, कपूरथला के उच्च धोड़ा के कमल कुमार और आरोपी की मां बीरो शामिल थे। जांच में इन दस्तावेजों के फर्जी होने की पुष्टि हुई। एडिशनल सेशन जज गुरमीत टिवाणा की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई की। नंबरदार गुरदेव सिंह, गवाह कमल कुमार और आरोपी की मां बीरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *