कपूरथला जेल में हवालाती की पिटाई:कैंटीन में सामान न देने को लेकर विवाद, 6 कैदियों ने लोहे के कड़ों से किया हमला

पंजाब की कपूरथला माडर्न जेल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एनडीपीएस मामले में बंद एक हवालाती को पांच-छह अन्य हवालातियों ने लोहे के कड़ों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हवालाती को सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए, घायल परमजीत सिंह ने बताया कि वह जेल की कैंटीन में काम करता है। साढ़े 11 बजे जब वह कैंटीन बंद कर रहा था, तभी कुछ हवालाती वहां आए। उन्होंने सामान की मांग की। परमजीत ने कैंटीन बंद होने का हवाला देकर सामान देने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच बचाया इसके बाद आरोपी हवालातियों ने अपने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से परमजीत पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल को बचाया। उसे पहले जेल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पुलिस को भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *