बठिंडा नगर निगम के एक्सईएन पर विजिलेंस का शिकंजा:आय से अधिक संपत्ति जमा की, मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार

बठिंडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम में तैनात एक्सईएन गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया है। विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह के अनुसार, यह शिकायत 2020 से जांच के दायरे में थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद विजिलेंस मुख्यालय से मामला दर्ज करने की अनुमति मिली। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार के दौरान एक्सईएन गुरप्रीत सिंह ने राजनीतिक संरक्षण में आय से अधिक संपत्ति जमा की। इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी। लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर विजिलेंस ब्यूरो लंबित शिकायतों का निपटारा कर रहा है। कानूनी विशेषज्ञों की राय के बाद एक्सईएन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद आरोपी एक्सईएन फरार हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *