बठिंडा में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। हादसा मलोट रोड पर बल्लुआना गांव के पास हुआ। हादसे में बाइक कार के अंदर धंस गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर यादविंदर कंग, एम्बुलेंस 108 और एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई, जो सब्जी मंडी के पास रहता था। दूसरे घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।


