बाइक रेलिंग से टकराई, दंपती पुल से गिरे नीचे:कोडरमा में पत्नी की मौत, पति गंभीर; महिला ड्यूटी ज्वॉइन करने आ रही थी बरही

कोडरमा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एएनएम की मौत हो गई। एएनएम अपने पति संग बाइक से बरही जा रही थी। चंदवारा थाना क्षेत्र के गौरी नदी पुल पर बाइक रेलिंग से टकराई और दंपती करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में पति गंभीर रूप से जख्मी है। बरही अनुमंडल अस्पताल में थी एएनएम मृतका की पहचान संजू प्रसाद सिंह (45) के रूप में की गई है। वहीं, उनके पति सर्वेश कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों नालंदा से बरही आ रहे थे। संजू सिंह बरही अनुमंडल अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। महाकुंभ स्नान के लिए ली थी छुट्टी बरही अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार के अनुसार, संजू ने पिछले हफ्ते महाकुंभ स्नान के लिए छुट्टी ली थी। वह बुधवार को अपनी ड्यूटी पर वापस लौट रही थी। नालंदा से बरही की यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में पुल पर चल रही थी। अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर होते ही बाइक सवार पति-पत्नी पुल के नीचे गिर गए और बाइक इसी साइड रह गई। सदर अस्पताल में पति का इलाज जारी लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चंदवारा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से दोनों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद संजू सिंह को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश कुमार का इलाज अभी जारी है। ———————————— ये भी पढ़िए महाकुंभ जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर:15 यात्री गंभीर रूप से घायल, यात्रियों ने कहा- बस ड्राइवर था नशे में पश्चिम बंगाल के हल्दिया से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक सवारी बस मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा झारखंड बॉर्डर से सटे पश्चिम बंगाल के डिबुडीह चेकपोस्ट पर हुआ। बस ने चेकपोस्ट के पास खड़े एक माल वाहक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *